राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल 2022 में अपने बल्ले की धुन पर लगभग सभी गेंदबाज़ों को नचाया लेकिन आईपीएल के खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर वो नाचते हुए दिखे। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बटलर राजस्थान के स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा के साथ थिरकते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

चहल की पत्नी धनश्री ने बटलर और अपने पति युजी चहल को एक पंजाबी गाने पर कुछ डांस स्टेप्स सिखाए लेकिन चहल ने डांस तो क्या ही करना था वो यहां पर भी मस्ती करते हुए देखे गए जबकि बटलर ने धनश्री के साथ कदम से कदम मिलाकर ज़बरदस्त डांस किया जिसे देखकर उनके फैंस भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

Advertisement

इस वीडियो के शुरू में तो चहल भी बटलर के साथ डांस सीखते हुए दिखे लेकिन जल्द ही वो भी फ्रेम से बाहर हो गए और मस्ती करने लगे। बटलर और धनश्री को डांस करता देख वो दीवार से सिर लगाए देखते रहे। वहीं, चहल को फ्रेम से बाहर जाता देख बटलर ने भी मस्ती करने की सोची और बीच डांस वो भी फर्श पर लेटकर युजवेंद्र चहल के वायरल मीम वाले पोज़ की कॉपी करने लगे।

इस घटना का वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, अगर राजस्थान के आईपीएल प्रदर्शन की बात की जाए तो वो 2008 के बाद दूसरी बार फाइनल में तो पहुंचे लेकिन ट्रॉफी से एक कदम दूर रह गए। इस सीज़न में हैरान करने वाली बात ये रही कि ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों राजस्थान के पास थीं लेकिन इसके बावजूद वो टूर्नामेंट नहीं जीत पाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार