RCB vs DC WPL 2026 Final Stats Review: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुरुवार (5 फरवरी) को वड़ोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराकर WPL 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह दूसरी बार है जब आरसीबी ने खिताब अपने नाम किया है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली ने 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने 2 गेंद बाकी रहते हुए 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

1. स्मृति मंधाना बतौर कप्तान सबसे ज्यादा WPL खिताब जीतने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गई हैं। उनके अलावा हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने दो बार यह टूर्नामेंट जीता है।

2. इस जीत के साथ ही आरसीबी ने IPL और WPL में एक दुर्लभ फ्रेंचाइज़ी हैट्रिक पूरी की, जिससे वह एक ही समय पर दोनों ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई। इसके अलावा WPL के चार सीजन में यह पहली बार था जब लीग पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहने वाली टीम ने खिताब जीता है।

3. दिल्ली कैपिटल्स महिला फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दूसरी टीम बनी है, जो चार फाइनल हारी है। इससे पहले यह अनचाहा कारनामा महिला बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट के नाम दर्ज है।
स्मृति मंधाना ने 56 गेंदों में 87 रन की तूफानी पारी खेली, जो WPL फाइनल में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

4. मंधाना  ने इस पारी के दौरान WPL में अपने 1000 रन पूरे किए और ऐसा करने वाली पांचवीं खिलाड़ी बनीं। उनसे पहले नेट साइवर-ब्रंट, मैग लेनिंग, हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा ने यह मुकाम हासिल किया था। आरसीबी के लिए इस आंकड़े तक पहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

5. मंधाना ने सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। जो WPL प्लेऑफ के इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक है। इससे पहले 2025 के सीजन में गुजरात जायंच्स के खिलाफ नैट साइवर-ब्रंट के 29 गेंदों में बने अर्धशतक बनाया था। WPL में मंधाना का अब तक का सबसे तेज अर्धशतक भी है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार