भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। केन विलयमसन बाईं कोहनी में चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार (3 दिसंबर) को इसकी पुष्टि की।
विलियमसन की गैरमौजूदगी में टॉम लैथम न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करेंगे।
बता दें कि विलियमसन लंबे समय से अपनी इस कोहनी की चोट से परेशान चल रहे हैं। वह भारत के खिलाफ खेली गई तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज का भी हिस्सा नहीं थे। आईपीएल 2021 के पहले चरण के दौरान भी विलियमसन अपनी इस चोट से काफी परेशान रहे थे। कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान उनकी यह चोट दोबारा उभर आई और वह पूरे मुकाबले के दौरान इससे परेशान रहे।
पहले टेस्ट मे विलियमसन खास प्रदर्शन नहीं कर सकते थे। उन्होंने पहली पारी में 18 औऱ दूसरी पारी में 24 रन बनाए थे।
मेजबान भारत को भी दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। उप-कप्तान अंजिक्य रहाणे, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और ऑलारउंडर रविंद्र जडेजा चोटिल होने के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं।