12 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। करूण नायर की 111 रन की तूफानी पारी की बदौलत कर्नाटक ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के मुकाबले में तमिलनाडु को 78 रनों से हरा दिया।

Advertisement

कर्नाटक के जीत के हीरो रहे नायर ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 48 गेंदों में शतक जड़ दिया। उन्होंने 213.46 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 111 रन की पारी खेली और इस दौरान 8 छक्के और 8 चौके जड़े।   

Advertisement

बता दें कि गुरुवार (11 जनवरी) को हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में भी नायर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 77 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

 

करूण नायर के शतक के अलावा कर्नाटक का कोई औऱ बल्लेबाज कुछ खास कारनामा नहीं कर पाया और टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। 

Advertisement

इसके जवाब मे बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 101 रन पर ढेर हो गई। सिर्फ वॉशिंग्टन सुंदर ने ही 26 गेंदों में 34 रन की पारी खेलकर थोड़ा आस बांधी, लेकिन प्रवीण दुबे ने उन्हें चलता कर दिया। कर्नाटक के लिए प्रवीण सबसे सफल गेंदबाज रहे और 3.3 ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार