Ishan Kishan Video: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के समाप्त होने के बाद अब वापस अपने शहर पटना लौट गए हैं। गौरतलब है कि ईशान किशन को अपने होम टाउन में फैंस का जोरदार प्यार मिल रहा है। आलम ये है कि ईशान के चाहने वाले उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर मेला लगाकर खड़े हो गए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर ईशान किशन का एक 1 मिनट 45 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ उनके घर के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए खड़ी नज़र आई है। यहां 27 साल के ईशान भी अपने फैंस का दिल नहीं तोड़ते और अपने घर की बालकनी में खड़े होकर फैंस का अभिवादन करते हैं।
ईशान अपने फैंस को देखकर बेहद खुश होते हैं और उनके सामने अपने हाथ जोड़ लेते हैं। इसके बाद वो अपने फैंस को फ्लाइंग किस भी देते हैं। आप ईशान किशन का ये वीडियो नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि इस विकेटकीपर बैटर ने टीम इंडिया को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टाइटल जितवाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने ताबतोड़ अंदाज़ में 25 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के ठोककर 54 रन बनाए।
इतना ही नहीं, ईशान किशन का फॉर्म पूरे टूर्नामेंट ही अपने चरम पर दिखा और उन्होंने 9 मैचों में 35.22 की औसत और 193.29 की स्ट्राइक रेट से 317 रन जोड़े। वो इस बड़े टूर्नामेंट में संजू सैमसन के बाद भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे। इस दौरान उन्होंने 33 चौके, 18 छक्के और 3 हाफ सेंचुरी ठोकी।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि T20 World Cup में तूफान उठाने के बाद अब ईशान किशन IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बैटिंग से फैंस का मनोरंजन करेंगे। वो सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रहे हैं, जिन्होंने उन्हें साल 2025 के ऑक्शन में पूरे 11.25 करोड़ में खरीदा था। वो इस टूर्नामेंट में अब तक 119 मुकाबलों में 1 सेंचुरी और 17 हाफ सेंचुरी के दम पर 2998 रन बना चुके हैं।