किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran Fifty) ने गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ 37 गेंदों में पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से 77 रन तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। पूरन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। 

Advertisement

पूरन आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा करने के दौरान 6 छक्के जड़े। पूरन ने सनराइजर्स के लिए नौंवा ओवर रने आए अब्दुल समद के खिलाफ 6 गेंदों में 28 रन मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। पूरन ने इस दौरान 6 चौके और एक चौका जड़ा। 

Advertisement

यह इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक है और पूरन के आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक भी। 

पूरन के अलावा आईपीएल में 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का कारनामा एडम गिलक्रिस्ट,क्रिस गेल, क्रिस मॉरिस,कीरोन पोलार्ड, सुनील नायारण, इशान किशन और हार्दिक पांड्या ने किया है।

आईपीएल में पंजाब के ही कप्तान केएल राहुल ने सबसे तेज 14 गेंदों में अर्धशतक बनाया है। इसके बाद यूसूफ पठान औऱ सुनील नायारण ने 15-15 गेंदों और सुरेश रैना ने 16 गेंदों में अर्धशतक लगाए हैं। 

इसके साथ ही पूरन आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले कप्तान राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2018 में 14 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार