Advertisement

हैदराबाद, 30 अप्रैल| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में रविवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाने वाले 37वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कोलकाता इस सीजन में अब तक खेले गए नौ में से सात मैच जीतकर आठ टीमों की तालिका में शीर्ष पर है, वहीं हैदराबाद कुल नौ मैचों में से पांच में फतह के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। 

Advertisement

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप  

दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में कोलकाता ने हैदराबाद को 17 रनों से हराया था।  इस मैच के लिए कोलकाता की अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कप्तान गंभीर का कहना है कि टीम लक्ष्य हासिल करने में सक्षम है और इसलिए, बदलाव का कोई मतलब नहीं बनता। डेविड वॉर्नर की टीम में दो बदलाव हुए हैं। अंतिम एकादश में दीपक हुड्डा और आशीष नेहरा के स्थान पर मोहम्मद सिराज और बिपुल शर्मा को जगह मिली है। 

टीमें : 
सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, केन विलियमसन, मोएजिज हेनरिक्स, युवराज सिंह, मोहम्मद सिराज, नमन ओझा (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, बिपुल शर्मा और सिद्धार्थ कौल। 
कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), सुनिल नरेन, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), शेल्डन जैक्सन, मनीष पांडे, युसूफ पठान, कोलिन डी ग्रांडहोमे, क्रिस वोक्स, नाथन कोल्टर निले, कुलदीप यादव और उमेश यादव।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार