लखनऊ सुपर जांयंट्स के कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने रविवार (24 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। राहुल ने 62 गेंदों का सामना कर 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 103 रन बनाए और नाबाद पवेलियन लौटे। इसके साथ ही उनके नाम कुछ खास रिकॉर्ड दर्ज हो गए। 

Advertisement

एक टीम के खिलाफ तीन शतक 

Advertisement

राहुल दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ तीन शतक जड़े हैं। उन्होंने इस आईपीएल सीजन ही मुंबई के खइलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में 60 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए थे। इससे पहले 2019 में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ राहुल ने 64 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए थे। 

आईपीएल की बात की जाए तो क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स, विराट कोहली ने गुजरात लायंस और डेविड वॉर्नर ने केकेआर के खिलाफ दो-दो शतक जड़े हैं।

छोड़ा विराट कोहली को पीछे

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 शतक जड़ने के मामले में केएल राहुल संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। राहुल इस फॉर्मेट में अब तक छह शतक जड़ चुके हैं, जिसमें उन्होंने आईपीएल में चार शतक जड़े हैं भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में दो शतक लगाए हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा ने ही भारत के लिए इस फॉर्मेट में छह शतक जड़े हैं। विराट कोहली पांच शतक के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। 

Advertisement

बतौर कप्तान भी कमाल

बतौर कप्तान आईपीएल में एक टीम के खिलाफ दो शतक जड़ने वाले राहुल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले कोहली ने ही कारनामा किया था। उन्होंने आरसीबी की कप्तानी करते हुए गुजरात लायंस के खिलाफ दो शतक जड़े थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार