इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहने के बाद केएल राहुल ने वनडे सीरीज में धमाकेदार वापसी की है। राहुल ने पुणे में खेले जा रहे दूसरे वनडे में राहुल ने शानदार शतक लगाकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

Advertisement

भारतीय टीम के दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद राहुल ने कप्तान विराट के साथ शतकीय साझेदारी की और टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने की नींव रखी। राहुल शुरुआत से ही अच्छी लय में नजर आए और 7 चौकों और दो छक्कों से सजी अपनी पारी में उन्होंने हर इंग्लिश गेंदबाज़ की धुनाई की।

Advertisement

राहुल ने 114 गेंदों पर 108 रन की पारी खेलकर अपने सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। हालांकि, सैम कर्रन की गेंद पर शतक पूरा करने के बाद जिस अंदाज़ में राहुल ने जश्न मनाया वो क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया। 

राहुल ने 44वें ओवर की पहली गेंद पर शतक पूरा करने के बाद बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने बल्ला नीचे रखा और हेल्मेट उतारकर अपने दोनों हाथों से कानों को बंद कर लिया। ये इशारा उन सभी आलोचकों के लिए था जो टी-20 सीरीज में केएल राहुल के खराब प्रदर्शन के बाद उनकी आलोचना कर रहे थे। राहुल ने मैच के बाद भी ये बात कबूली कि उनका सेलिब्रेशन उन सभी आलोचकों के लिए था जो हमेशा उन्हें नीचे खींचने की कोशिश कर रहे थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार