कोलंबो, 20 अगस्त | श्रीलंका के खिलाफ पी. सारा ओवल में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शतकीय पारी खेलने के साथ ही नवोदित भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल ने दिग्गज भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के अनूठे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। करियर का चौथा मैच खेल रहे राहुल इस शतकीय पारी के साथ ही विदेश में खेली गई करियर की शुरुआती पांच पारियों में दो शतक लगाने वाले द्रविड़ के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

Advertisement

घरेलू क्रिकेट में साथी खिलाड़ी भी हमनाम राहुल द्रविड़ से उनकी तुलना करते रहे हैं और उन्होंने साथी खिलाड़ियों की तुलना को सही ठहराते हुए द्रविड़ के नक्शेकदम पर कदम बढ़ा दिए हैं। राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को 190 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से 108 रनों की पारी खेली।

इससे पहले राहुल ने इसी वर्ष की शुरुआत में आस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी में करियर के दूसरे मैच की पहली पारी में 110 रन बनाए थे। करियर का सात पारियों में हालांकि इन दो शतकों के अलावा राहुल कुछ खास नहीं कर सके हैं।

राहुल ने 12 रन के कुल योग पर दो विकेट गिरने के बाद कप्तान विराट कोहली (78) के साथ तीसरे विकेट के लिए 164 रनों की साझेदारी निभाई, जो श्रीलंका के खिलाफ भारत की ओर से तीसरे विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही।

हालांकि पी. सारा ओवल मैदान पर भारत की ओर से तीसरे विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है। राहुल और विराट ने 1993 में दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली के बीच इसी मैदान पर तीसरे विकेट के लिए हुई 162 रनों की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ा।

Advertisement

(आईएएनएस)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार