17 नवंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टी-20 मैचों का सुपरहीट सीरीज 21 नवंबर से खेला जाने वाला है। टी-20 सीरीज में एक बार फिर क्रिकेट फैन्स रोहित शर्मा के बल्ले से धमाकेदार बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहे हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल का परफॉर्मेंस किया था और तीसरा दोहरा शतक जमाने में सफल रहे थे।

Advertisement

गौरतलब है कि टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अबतक कुल 15 मैच खेले हैं जिसमें 13 पारियों में कुल 283 रन ही बना पाए हैं। रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 अर्धशतक जमाने का कमाल किया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 79 रन है। रोहित शर्मा का औसत टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25.72 का रहा है।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही रोहित शर्मा ने अपने फैन्स के लिए एक खास ट्विट किया है जिसमें उन्होंने फैन्स से वादा किया है कि वो ऑस्ट्रेलिया में अच्छा परफॉर्मेंस करने की कोशिश करेगें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार