पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद (Iftikhar Ahmed) का कहना है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 मुकाबले में आखिरी गेंद पर मिली हार को अब तक पचा नहीं पायी है क्योंकि यह आसानी से पचाने वाली हार नहीं थी।

Advertisement

भारत की रन मशीन विराट कोहली ने रविवार रात मात्र 52 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाकर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में चार विकेट से जीत दिलाई थी।

Advertisement

इस मैच में अर्धशतक बनाने वाले इफ्तिखार ने गुरूवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले सुपर-12 मैच की पूर्वसंध्या पर बुधवार को कहा कि हार ने उनकी टीम को निराश कर दिया।

इफ्तिखार ने कहा, "यह आसानी से पचाने वाली हार नहीं है। खिलाड़ी बहुत निराश हैं लेकिन कप्तान (बाबर आजम) और कोच ने जिस तरह टीम का मनोबल उठाया वह अद्भुत है। संदेश स्पष्ट है कि यह पहला मैच था और अब आगे बढ़ने जा समय है। हमारे पास कुछ और मैच भी हैं।"

पर्थ की उछाल वाली तेज पिच पर गेंदबाजी करने को लेकर इफ्तिखार ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में उछाल वाली पिचें हैं। हमने इन पिचों के लिए काफी मेहनत की है। हारिस राउफ मुख्य स्ट्राइक गेंदबाज हैं और हम उनसे काफी उम्मीद रखते हैं।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार