कोलकाता, 25 मार्च | भारत से मिली निराशाजनक हार का सदमा अब भी बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा पर हावी है और उनका कहना है कि इस हार को शब्दों में परिभाषित करना मुश्किल होगा, लेकिन उनकी टीम को अपनी गलतियों से सीखने की जरूरत है। बांग्लादेश का टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट में अगला मुकाबला शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ है। इससे पहले बांग्लादेश को भारत के साथ हुए मुकाबले में एक रन से हार मिली थी।

मैच से पहले यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मुर्तजा ने कहा, "मैं इस हार को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मुझे आशा है कि हमारी देश के लोग और मीडिया समर्थन करते रहेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात है अपनी गलतियों से सीख लेना और इसलिए हम इन्हें नहीं दोहराएंगे।"

मुर्तजा ने आगे कहा कि इस हार से हर किसी को को निराशा है। भारत में 40,000 लोगों के सामने खेलना और केवल दो रन न बना पाना हैरानी की बात है। बांग्लादेश के कप्तान का मानना है कि अगर वे शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत हासिल कर लेते हैं, तो वे कुछ अच्छी खबर अपने वतन लेकर जा सकते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की सम्भावना के बारे में मुर्तजा ने कहा, "यह काफी महत्वपूर्ण होगा। वे काफी मजबूत हैं और इसलिए हम अपना बेहतर खेलने की कोशिश करेंगे।" मुर्तजा ने कहा कि इस नुकसान की भरपाई कर पाना मुश्किल है, लेकिन खिलाड़ियों के पास फिर से एकजुट होने के लिए काफी समय है।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार