28 अगस्त। घरेलू क्रिकेट में खेले जा रहे चतुष्कोणीय सीरीज में भारत बी के लिए खेलते हुए मनीष पांडे ने काफी अच्छा परफॉर्मेंस किया है। चतुष्कोणीय सीरीज में मनीष पांडे ने अपने परफॉर्मेंस एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है।  दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

मनीष पांडे ने अबतक खेले 3 मैच में 233 रन बनाए हैं जिसमें 117, 95* और 21* रन की पारी दर्ज है। इस चतुष्कोणीय सीरीज में मनीष पांडे सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज है।

Advertisement

ऐसे में अब जब भारत की सीनियर टीम सितंबर के मध्य में एशिया कप खेलने के लिए मैदान पर उतरने वाली है तो मनीष पांडे ने अपनी ख्वाहिश जाहिर करते हुए कहा है कि वो चाहते हैं कि उनका चयन एशिया कप खेलने वाली टीम में हो जाए।

गौरतलब है कि मनीष पांडे का हाल का परफॉर्मेंस सीनियर टीम के लिए निराशाजनक रहा था जिसके कारण उन्हें भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

लेकिन चतुष्कोणीय सीरीज में अच्छा परफॉर्मेंस करने के बाद एक बार फिर उनसे खासा उम्मीद जगी है। मनीष पांडे ने कहा कि खराब परफॉर्मेंस करने के बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत की। पांडे जी कहा कि उन्होंने आईपीएल में उन्होंने बल्लेबाजी के लिए संघर्ष किया क्योंकि नीचले क्रम पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल भरा होता है।

केकेआर के लिए मैंने टॉप 3 में बल्लेबाजी की। हालांकि मैं कोई बहाना नहीं बनना चाहता हूं। पांडे जी ने कहा कि मुझे सच्चाई को स्वीकार कर अपने बल्लेबाजी पर फोकस करने की जरूरत थी जो मैंने किया। 

मनीष पांडे ने कहा कि चतुष्कोणीय सीरीज में रन बना पाने उनके आत्मविश्वास को बढ़ा पाने में सफल रहा है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार