इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार, 02 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच के दौरान चेन्नई में मौसम लगभग 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, ज़्यादातर धूप खिली रहेगी और 66 प्रतिशत ह्यूमिडिटी होगी। अनुमान के मुताबिक, बारिश की संभावना 2 प्रतिशत जताई गई है जिससे जाहिर है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि आईपीएल के करंट सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब चेन्नई सुपर किंग्स ने MI के होम ग्राउंड पर 207 रन डिफेंड करके मुंबई इंडियंस को 103 रनों से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 54 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में इस मुकाबले में भी एक बार फिर संजू पर निगाहें रहने वाली हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर खेले गए आखिरी पांच टी-20 मैचों में से तीन रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। जान लें कि यहां टी-20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर लगभग 170 रन रहा है। बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी टी-20 मुकाबले की तो वो चेन्नई और गुजरात के बीच खेला गया था जिसे मेहमान टीम GT ने 16.4 ओवर में 159 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से जीता।