पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs ENG) के बीच टी20 सीरीज का सातवां और आखिरी मुकाबला आज यानि 2 अक्तूबर को खेला जाना है। फिलहाल सात मैचों की सीरीज फिलहाल 3-3 से बराबर है और जो भी टीम ये आखिरी मैच जीतेगी सीरीज उसके नाम हो जाएगी। हालांकि, जिस तरह से इंग्लैंड की टीम ने छठा मुकाबला जीता उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वो सीरीज जीतने के लिए फेवरिट होंगे।

Advertisement

अगर इस पूरी सीरीज पर गौर करें तो पाकिस्तान की टीम ने जो तीन मैच जीते हैं उनमें या तो मोहम्मद रिज़वान का बल्ला चला है या कप्तान बाबर आज़म ने बड़ी पारी खेली है। लेकिन पाकिस्तान के बाकी बल्लेबाज़ों ने हमेशा की तरह फैंस और टीम मैनेजमेंट को निराश ही किया है। खासकर अगर हैदर अली की बात करें तो वो पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं फिर चाहे उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया हो या किसी और नंबर पर। यही कारण है कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने भी हैदर अली की क्लास लगाई है।

Advertisement

मिस्बाह ने एक नियो न्यूज़ चैनल पर बोलते हुए कहा, 'जब रोल नहीं पता तो इंटरनेशनल क्रिकेट में क्या कर रहा है? आप नंबर तीन पर जाते हैं तो आपके पास 10 से 13 ओवर होते हैं। मतलब क्या आपको कोई चार्ट पर लिखकर देगा कि आपको क्या करना है। मुझे लगता है कि हमने प्लेयर्स को कुशन दिया हुआ है। हमें असल मुद्दे पर बात करनी चाहिए। स्कोरबोर्ड आपके सामने लगा हुआ है आपको अगर इस लेवेल पर भी ये चाहिए कि रोल डिफाइन होना चाहिए, पिछले दो मैच वो नंबर तीन पर खेला है उसमें क्या रोल डिफाइन करना है।'

आगे बोलते हुए मिस्बाह ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए कि जब ये प्लेयर्स बाहर होते हैं तो क्यों होते हैं और फिर जब ये वापस आते हैं तो क्यों वापस आते हैं? जो बंदा 2017 में गूगली पर आउट हो रहा था वो आज भी हो रहा है। जो बंदा 2019 में आउटस्विंगर पर आउट हो रहा था वो आज भी हो रहा है। जैसे हैदर उठाकर मार रहा है कोई शेप नहीं आ रहा है, इसका मतलब ये है कि ये कसूरवार हैं। ये अपनी कमियों पर काम करके नहीं आते हैं और बाद में इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्सपोज़ होते हैं।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार