मिताली राज ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में 1 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं

Updated: Sat, Jul 15 2017 21:26 IST
Mithali Raj becomes first Indian cricketer to score 1000 runs in Women's World Cup ()

15 जुलाई,नई दिल्ली (CRICKETNMORE): महिला वर्ल्ड कप 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में भारतयी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मिताली वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 1000 रन बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। वह यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की पांचवीं खिलाड़ी हैं। 

कीवी कप्तान सूजी बेट्स के 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन पूरा कर उन्होंने ये कीर्तिमान बनाया। मिताली से पहले न्यूजीलैंड की डेबी हॉकली, इंग्लैंड की जैनेट ब्रिटिन, इंग्लैंड की ही चार्लोट एडवर्ड्स और ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लॉर्क वर्ल्ड कप में 1000 से ज्यादा रन बना चुकी हैं। 

मिताली ने 5 वर्ल्ड कप में खेलते हुए 29 मैचों में ये आंकड़ा छुआ है। 

हाल ही मिताली वनडे में 6,000 रन बनाने वाली पहली दुनिया की महिला खिलाड़ी बनी। इसके अलावा लगातार सात पारियों में सात अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है।

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में 1 हजार रन बनाने वाली खिलाड़ी

खिलाड़ी देश मैच रन
डेबी हॉकली न्यूजीलैंड 45 1501
जैनेट ब्रिटिन इंग्लैंड 36 1299
चार्लोट एडवर्ड्स इंग्लैंड 30 1231
बेलिंडा क्लॉर्क ऑस्ट्रेलिया 29 1151
मिताली राज भारत 29 1010

अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने T20 में जड़ा दोहरा शतक, गेल,डी विलियर्स जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें