13 जुलाई, 2018 (CRICKETNMORE)।  भारत के दिग्गज फील्डर में से एक रहे मोहम्मद कैफ ने आखिरकार अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर से संन्यास की घोषणा कर दी है और साथ ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से  खुद को अलग कर लिया है।

Advertisement

कैफ ने ट्विट पर एक मैसेज पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। अपने मैसेज में कैफ ने सभी क्रिकेट फैन्स को शुक्रिया कहा है और साथ ही सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के लिए खास तौर पर शुक्रिया अदा किया।  रोहित शर्मा की वाइफ है बला की खूबसूरत PHOTOS

Advertisement

कैफ ने 13 जुलाई 2002 के नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल को याद करते हुए लिखा है कि उऩके करियर का यह दिन काफी खास है इसलिए उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा के लिए 13 जुलाई का दिन चुना।
आपको बता दें कि कैफ ने अपने क्रिकेट करियर में 13 टेस्ट, 125 वनडे मैच भारत के लिए खेलें।

टेस्ट में कैफ ने 22 पारियों में 624 रन बनाए तो वहीं 125 वनडे की 110 पारियों में 2753 रन बनाए। वनडे में कैफ के नाम 2 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं तो वहीं टेस्ट में कैफ ने एक शतक जमाया है।

186 फर्स्ट क्लास मैच में कैफ ने 10229 रन बनानें का कमाल किया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार