भारत और वेस्टइंडीज ने अपने क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर एक बल्लेबाजों को देखा है। इन बल्लेबाजों ने एक दूसरे के टीम के खिलाफ टेस्ट मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई शानदार शतक लगाएं हैं।

Advertisement

ऐसे में आइये आज जानते हैं भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में।

Advertisement

सुनील गावस्कर 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 मैचों की 48 पारियों में कुल 13 शतक लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने नाबाद 236 रनों की सर्वाधिक पारी खेली।

Advertisement

गैरी सोबर्स- वेस्टइंडीज के बल्लेबाज गैरी सोबर्स ने भारत के खिलाफ 18 मैच खेले हैं जिसकी 30 पारियों में उन्होंने कुल 8 शतक जमाएं हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 198 रनों का रहा।

विवियन रिचर्ड्स - इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स शामिल हैं। रिचर्ड्स ने भारत के खिलाफ 28 मैच खेले है जिसकी 41 पारियों में उन्होंने कुल 8 शतक लगाएं है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 192 रनों का रहा।

Advertisement

एवर्टन वीक्स 

वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज एवर्टन वीक्स ने भारत के खिलाफ 10 मैचों की 15 पारियों में कुल 7 शतक लगाएं हैं जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 207 रनों का रहा।

Advertisement

शिवनारायण चंद्रपॉल

वेस्टइंडीज क्रिकेट इतिहास के शानदार क्रिकेटरों में से एक बाएं हाथ के शिवनारायण चंद्रपॉल ने भारत के खिलाफ 25 मैचों की 44 पारियों में कुल 7 शतक लगाएं हैं। भारत के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 140 रनों का है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार