21 नवंबर। आस्ट्रेलिया ने अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर यहां गाबा मैदान पर जारी बारिश से बाधित पहले टी-20 मैच में भारत के सामने डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से 174 रनों की चुनौती रखी है। स्कोरकार्ड

Advertisement

बारिश के कारण यह मैच 17 ओवरों का कर दिया गया है जिसमें आस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर 158 रन बनाए। हालांकि अंपायरों ने यहां डकवर्थ लुइस प्रणाली का इस्तेमाल करते हुए भारत की परेशनी को और बढ़ा दिया। 

Advertisement

आपको बता दें कि भारत के तरफ से कुलदीप यादव ने अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए तो वहीं जसप्रीत बुमराह औऱ खलील अहमद को 1- 1 विकेट मिला।

कुलदीप यादव ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आपको बतादें कि कुलदीप यादव शुरूआती 15 टी-20 इंटरनेशनल मैच के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। स्कोरकार्ड

कुलदीप यादव ने अबतक 15 टी-20 इंटरनेशनल में 31 विकेट चटका लिए हैं। कुलदीप ने श्रीलंका के अजंता मेंडिस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। एजंता मेंडिस ने शुरूआती 15 टी-20 इंटरनेशनल मैच के बाद कुल 29 विकेट चटकाए थे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार