10 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला वनडे मैच में कांटा बदलती गेंदों के आगे टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ढेर हो गए। लेकिन मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय पारीं को संभाला और इस दौरान उन्होंने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में अपनी पारी में 17 रन बनाते ही धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 16000 रन पूरे कर लिए हैं। धोनी ये कारनामा करने वाले टीम इंडिया के छठे खिलाड़ी औऱ दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

 

धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर (34357 रन), राहुल द्रविड़ (24208 रन), सौरव गांगुली (    18575 रन), वीरेंद्र सहवाग (17253 रन), और विराट कोहली (16254 रन) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन बनाए हैं। वहीं बतौर विकेटकीपर धोनी से पहले श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगाकारा ये कारनामा कर पाए हैं। संगाकारा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 28016 रन दर्ज हैं। PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार