टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है और काशी भी इससे अछूती नहीं है। भारत के पहले मुकाबले से पहले वाराणसी के एक निजी स्कूल में बच्चों के बीच टीम इंडिया को लेकर जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। पूरे परिसर में क्रिकेट और देशभक्ति का रंग साफ नजर आया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने गाल पर तिरंगे की पेंटिंग बनाई और हाथों में वर्ल्ड कप ट्रॉफी के प्रतीक लेकर देशभक्ति गीत गाए। इस आयोजन के जरिए नन्हे क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनकी जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्कूल में 'भारत माता की जय' और 'इंडिया-इंडिया' के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। बच्चों में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। उनका कहना है कि उन्हें कप्तान सूर्यकुमार यादव से काफी उम्मीदें हैं और वे चाहते हैं कि भारत इस बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन करे।

Advertisement

स्कूल प्रबंधक राकेश ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह है। क्रिकेट अब उनका सबसे पसंदीदा खेल बन चुका है। बच्चे खुद को बड़े खिलाड़ियों में देखते हैं और कहते हैं कि वे सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन या अभिषेक शर्मा बनना चाहते हैं। उन्हें मैच और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जानकारी हमसे भी ज्यादा रहती है। यह उनके लिए प्रेरणा का बड़ा अवसर है और वे भारत की जीत को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने गाल पर तिरंगे की पेंटिंग बनाई और हाथों में वर्ल्ड कप ट्रॉफी के प्रतीक लेकर देशभक्ति गीत गाए। इस आयोजन के जरिए नन्हे क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनकी जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्कूल में 'भारत माता की जय' और 'इंडिया-इंडिया' के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। बच्चों में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। उनका कहना है कि उन्हें कप्तान सूर्यकुमार यादव से काफी उम्मीदें हैं और वे चाहते हैं कि भारत इस बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन करे।

Also Read: LIVE Cricket Score

गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है। हमने आज मां गंगा के सामने प्रार्थना की है कि भारतीय क्रिकेट टीम हर मैच में जीत हासिल करे। टीम इंडिया इस विश्व कप को जीतकर पूरे देश को खुशी प्रदान करे। हम बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से निरंतर प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारी टीम हर मुकाबले में विजयी हो, उनका मनोबल ऊंचा रहे और वे शानदार प्रदर्शन करें।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार