13 जुलाई,नई दिल्ली(CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बन रही फिल्म में उनसे जुड़ी एक ऐसी दुखद घटना का खुलासा किया गया है जिसके बारे में उनके बहुत कम फैंस जानते होंगे।
धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' 30 सितंबर को रीलिज होगी। प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में खुलासा किया गया है कि धोनी का पहला प्यार साक्षी नही बल्कि कोई और था लेकिन वह उसे पा नही सके।
खबरों के अनुसार कैप्टन कूल धोनी साक्षी से पहले एक प्रियंका झा नाम की लड़की से प्यार करते थे। लेकिन जब धोनी टीम इंडिया में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे उस समय एक सड़क दुर्घटना में प्रियंका की मौत हो गई थी। प्रियंका की मौत के कारण धोनी डिप्रेशन में आ गए थे और कयास लगाए जा रहे थे की वो क्रिकेट भी छोड़ सकते हैं।
इसके बाद धोनी ने अपना पूरा ध्यान अपने खेल पर लगाया और टीम इंडिया को नई ऊचाइयों पर लेकर गए। इसके बाद उनकी बचपन की दोस्त साक्षी सिंह रावत उनके जीवन में आई। इन दोनों ने 4 जुलाई 2010 को शादी कर ली। अब इनकी एक बेटी 'जीवा' भी है।