अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) ने बुधवार (21 जनवरी) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। मुजीब ने अपने कोटे के चार ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसमें हैट्रिक शामिल है। 

Advertisement

मुजीब ने पहले पारी के आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर एविन लुईस और छठी गेंद पर जॉनसन चार्ल्स को आउट किया। इसके बाद वह 16वें ओवर में दोबारा गेंदबाजी पर लौटे और पहली ही गेंद पर ब्रेंडन किंग को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। 

Advertisement

इसके साथ ही मुजीब ने इतिहास रच दिया। वह अफगानिस्तान के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिल लेने का कारनामा किया है। इससे पहले राशिद खान और करीम जनत ने ही ऐसा किया था। 

गौरतलब है कि अफगानिस्तान ने इस मुकाबले वेस्टइंडीज को 39 रन से हरा दिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद अफगानिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। दरवेश रसूलि ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए 39 गेंदों में 68 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं सेदिकुल्लाह अटल के बल्ले से 42 गेंदों में 53 रन आए। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ 38 रन के कुल स्कोर तक 3 विकेट गिर गए। जिसके बाद ब्रेंडन किंग और शिमरोन हेटमायर ने चौथे विकेट के लिए 33 गेंदों में 68 रन की धमाकेदार साझेदारी की। लेकिन इसके टूटते ही एक बार फिर वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ाई। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

किंग ने 41 गेंदों में 50 रन ( 2 चौके और 4 छक्के) और शिमरोन हेटमायर ने 17 गेंदों में 46 रन (1 चौका और 6 छक्के) बनाए। वेस्टइंडीज टीम 18.5 ओर में 150 रन पर ऑलआउट हो गई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार