6 नवंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। डैब्यू के बाद से सनसनी फैलाने वाले तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की बांग्लादेश टीम की वापसी कर रहे हैं। वह चोट के चलते काफी समय से टीम से बाहर चल रहे थे। उन्हें बांग्लादेश के उन 22 खिलाड़ियों मे चुना गया है जो न्यूजीलैंड दौरे से पहले ऑस्ट्रेलया में ट्रेनिंग लेगी।

झटका: BCCI ने धोनी की जगह विराट कोहली को बनाया टी-20 कप्तान

Advertisement

न्यूजीलैंड जाने के पहले बांग्लादेश की टीम सिडनी में एक कैंप आयोजित करेगी जहां उसे सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के खिलाफ दो टी 20 वार्मअप मैच खेलने हैं।  हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में एतेहासिक जीत हासिल करने वाली बांग्लादेश को 26 दिसंबर से 24 जनवरी के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट, तीन वनडे और दो टी-20 मैच खेलने हैं। 

कोहली के 5 ऐसे ‘विराट’ रिकॉर्ड जिसको तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं, नामूमकिन है

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सेलेक्टर ने कहा कि सर्जरी के बाद रहमान अब नेट्स पर गेंदबाजी करने लगे हैं और हम आशा करते हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले सीरीज से पहले वो पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। 

अपने जन्मदिवस पर कोहली महान सचिन तेंदुलकर से हारे

न्यूजीलैंड दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया में ट्रेनिंग में शामिल होने वाले 22 खिलाड़ी इस प्रकार है:
तमीम इकबाल, मोमिनुल हक, महमुदुल्लाह, शकीब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, सब्बीर रहमान, सौम्य सरकार, मोसादेक हुसैन, नुरुल हसन, मेहंदी हसन, शुवागता होम, नजमुल हुसैन, तैजुल इस्लाम, मशरफे मुर्तजा, मुस्ताफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शफी उल इस्लाम, शुभाशीष रॉय, मोहम्मद शाहिद, इबादत हुसैन और तनवीर हैदर

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार