Australia Team For T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) टी-20 वर्ल्ड कप के शुरूआती मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं और फिलहाल वह सिडनी में ही मौजूद हैं और अकिलीज़ की परेशानी के बाद रिहैब की प्रकिया से गुजर रहे हैं। ऐसे में सीन एबॉट (Sean Abbott) को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है।\

Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल, नाथन एलिस औऱ टिम डेविड मंगलवार को कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ जुड़ेगें जो पाकिस्तान दौरे से वहां पहुंचेगी। ऑस्ट्रेलिया को मंगलवार को नीदरलैंड के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलना है और टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेलेंगे।

Advertisement

हेजलवुड हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से बाहर हो गए थे और फिर रिहैब के दौरान उन्हें अकिलीज़ की समस्या हो गई।

ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर्स औऱ मेडिकल स्टाफ ने फैसला लिया है कि फिलहाल हेजलवुड सिडनी में ही रहेंगे और सिलेक्टर टोनी डोडेमाइड ने यह नहीं बताया कि वह श्रीलंका कब आएंगे।

डोडेमाइड ने कहा, “हमें लगा कि जोश के लिए श्रीलंका जाने से पहले घर पर, जाने-पहचाने माहौल में अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखना ज़्यादा प्रैक्टिकल और फायदेमंद होगा। नाथन भी मैदान पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं ऐसे में हमने फैसला किया कि अगर अचानक कोई ज़रूरत पड़े तो तेज गेंदबाज़ी कवर के तौर पर सीन एबॉट को अपने साथ ले जाएं।”

“एबॉट एक काबिल और हरफनमौला इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कई वर्ल्ड कप कैंपेन में हिस्सा लिया है। पाकिस्तान दौरे के बाद उनका ग्रुप के साथ रहना सही रहा।”

Advertisement

बता दें कि पैट कमिंस पहले ही टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं क्योंकि उन्हें पीठ की अपनी चोट से उबरने में अभी औऱ समय लगेगा। उनकी जगह बेन ड्वार्शियस को फाइनल 15-सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। मैथ्यू शॉर्ट को भी शुरुआती टीम से हटा दिया गया और उनकी जगह मैट रेनशॉ टीम में आए।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शियस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट (ट्रैवलिंग रिज़र्व)।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार