Sarfaraz Ahmed Mobile Use India-Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार (1 फरवरी) को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में कुछ ऐसा देखने को मिला जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के मेंटर और पूर्व क्रिकेटर सरफराज अहमद डगआउट में फोन इस्तेमाल करते हुए नजर आ सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के नियम के PMOA (Players' and Match Officials' Area) के अंदर कोचिंग स्टाफ के कोई सदस्य या फिर टीम के खिलाड़ी कम्यूनिकेशन डिवाइस का इस्तेमामल नहीं कर सकते।
इस हिसाब से सरफराज ने आईसीसी के नियम का उलंघ्घन किया है, लेकिन इसमें एक झोल है।
आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि सरफराज अहमद को फोन रखने की अनुमति इसलिए मिली है क्योंकि वह इस U19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के टीम मैनेजर के तौर पर भी सूचीबद्ध हैं और इस रोल के चलते उन्हें कुछ विशिष्ट छूट मिलती है। मजेदार बात है कि उन्हें वह पाकिस्तान टीम मेंटर भी हैं।
इस मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 58 रन से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है, जहां उसका मुकाबला अफगानिस्तान से होगा।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलन के बाद भारतीय टीम ने 49.5 ओवर में 252 रन बनाए। जिसमें वेदांत त्रिवेदी ने 68 रन और कनिष्क चौहान ने 35 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 46.2 ओवर में ऑलआउट हो गई। जिसमें उस्मान खान ने 66 रन, कप्तान फरहान यूसुफ ने 38 रन और हमजा जहूर ने 42 रन बनाए।
भारत के लिए गेंदबाजी में कप्तान आयुष म्हात्रे और खिलन पटेल ने 3-3 विकेट, आरएस अम्ब्रिश, हेनिल पटेल, विहान मल्होत्रा और कनिष्क ने 1-1 विकेट हासिल किय।