6 सितंबर। स्टीवन स्मिथ के करियर के तीसरे दोहरे शतक के दम पर आस्ट्रेलिया ने यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी आठ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित कर दी।
Advertisement
वहीं इंग्लैंड ने दूसरे दिन के खेल खत्म होने पर 1 विकेट पर 23 रन बना लिए हैं। वहीं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने एक ट्विट किया और साथ ही ये भविष्यवाणी की है कि इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन काफी अहम होने वाले हैं।
सचिन ने ट्विट में नाथन लियोन को इस टेस्ट मैच का अहम गेंदबाज माना है जो मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला सकता हौ। गौरतलब है कि तीसरे टेस्ट में अहम समय में नाथन लियोन से गलती हुई थी जिसके कारण इंग्लैंड ने 1 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर ली थी।