4 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में खेले जा एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने पूरी पकड़ बना ली है। डिनर तक इंग्लैंड ने 219 रन के स्कोर पर 8 विकेट गवां दिए।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के इस शानदार प्रदर्शन नें गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग का भी अहम योगदान रहा। इंग्लैंड के पारी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन ने अपनी गेंदबाजी पर ऐसा कैच लपका, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उनका ये कैच सोशल मीडिया पर बहुच वायरल हो रहा है। 

Advertisement

इंग्लैंड का स्कोर 132 रनो पर 5 विकेट था और क्रीज पर मोइन अली और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी क्रीज पर मौजूद थी। इस दौरान 49वें ओवर में नाथन लायन गेंदबाजी करने आए और दूसरी ही गेंद पर उन्होंने मोइन अली को अपनी फिरकी में फंसाकर अपने बाएं हाथ की तरफ दौड़कर डाइव लगाई और बेहतरीन कैच लपका। 25 रन बनाकर खेल रहे मोइन के रूप में मेहमान टीम को सांतवां झटका लगा।  PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 442 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम तीसरे दिन 29/1 से आगे खेलने उतरी। लेकिन इसकी शुरुआत बहुच खराब रही है जेम्स विंस, दो रूट सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। जिसके बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई। 

इसके बाद तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भी अपनी गेंद पर बेहतरीन कैच लपका। पारी के 54वें ओवर की अपनी पहली गेंद पर स्टार्क ने जॉनी बेयरस्टो का बाउंड्री की ओर जाता हुआ कैच एक हाथ से लपक लिया। पहले एक बाद उनके हाथ से गेंद छटका लेकिन उन्होंने फिर शानदार तरीके से उसे पकड लिया।    

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार