गॉल, 15 अगस्त (CRICKETNMORE) | श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट मैच 63 रनों से हारने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को कहा कि इस हार के लिए बहानेबाजी करने की बजाय टीम को इससे सीख लेने की जरूरत है। श्रीलंका ने भारत के सामने मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को 176 रनों का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तीसरे दिन स्टम्प्स तक एक विकेट पर 23 रन बनाए थे। चौथे दिन भारतीय टीम 112 रनों पर पवेलियन लौट गई।

Advertisement

कोहली ने कहा, "हमने आज (शनिवार) जैसी बल्लेबाजी की उससे सभी खिलाड़ी निराश होंगे, क्योंकि पिछले कुछ समय से हम बल्लेबाजी में शानदार करते आ रहे थे। हमारे पास इस हार के लिए कोई बहाना नहीं है और आज की हार से हमें काफी कुछ सीखने की जरूरत है।"

Advertisement

कोहली ने कहा, "हम इस हार के लिए खुद के अलावा और किसी को दोषी नहीं बता सकते। इस जीत के लिए एंजेलो मैथ्यूज और उनकी टीम को बधाई। श्रीलंका ने हमें हर लिहाज से दोयम साबित किया।"

कोहली ने कहा कि दूसरी पारी में 108 रनों पर श्रीलंका के पांच विकेट झटकने के बाद उनकी टीम मौके का फायदा नहीं उठा सकी और यही कारण रहा कि मेजबान टीम बढ़त हासिल करने में सफल रही।

कोहली ने कहा, "हमें श्रीलंका की पारी पहले सत्र में ही समाप्त कर देनी चाहिए थी लेकिन हमने उन्हें मजबूत होने दिया। दूसरा सत्र मैच का रुख बदलने वाला साबित हुआ। चांडीमल ने शानदार बल्लेबाजी की और फिर रंगना हेराथ ने हमें साढ़े तीन दिन में ही हार पर मजबूर किया। हमें इस मैच में जिस सकारात्मकता से खेलना चाहिए था, हम नहीं खेले।"

कोहली ने कहा, "हमें जो लक्ष्य मिला, हम उसके अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। हमें स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ समझदारीपूर्वक बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। चौथी पारी में छोटे स्कोर का पीछा करते हुए हमें जोखिम नहीं उठाने चाहिए थे।"

Advertisement

कोहली ने हालांकि अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर खुशी जताई और श्रीलंका के 20 विकेट चटकाने के लिए उनकी सराहना की।

उन्होंने कहा, "हमारी गेंदबाजी दूसरी पारी में देखने लायक थी, वास्तव में दोनों ही पारियों में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। हम 20 विकेट हासिल करने में सफल रहे, जो काफी महत्वपूर्ण है।"

(आईएएनएस)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार