27 नवंबर, मोहाली (CRICKETNMORE)। मोहाली में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच में भारत की टीम अपनी पहली पारी में 2 विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की पहली पारी 283 रन पर सिमट गई थी। टेस्ट मैच में वापसी कर पार्थिव पटेल ने रचा यह अनोखा रिकॉर्ड, बने पहले खिलाड़ी
यह खबर लिखे जाने तक कोहली 20 और पुजारा 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टेस्ट मैच के दूसरे दिन तीसरे ओवर में आज एक ऐसी घटना घटी जो बेहद ही बचकाना था। हुआ ये कि एंडरसन पहले सत्र में मुरलू विजय को गेंदबाजी कर रहे थे। आज सुबह पहले सत्र में एंडरसन की एक गेंद को विजय ने रक्षात्मक स्ट्रोक खेला जो सीधे एंडरसन के पास फॉलोथ्रो में गई। एंडरसन ने गेंद को लेकर मुरली विजय पर सीधे तोड़ पर निशाना साध दिया जो सीधे मुरली विजय के पैड पर जा लगी। मुरली जो अपने क्रीच के अंदर ही थे।
एंडरसन की थ्रो सीधे पैड पर लगी जिसके बाद जेम्स एंडरसन ने तीसरे अंपायर के तरफ देखकर विजय के आउट होने की अपील की।
जेम्स एंडरसन का कहना था कि मुरली स्ट्रोक खेलने के बाद अपने क्रीच से बाहर हैं और मैनें थ्रो फेंककर रन आउट करने की कोशिश की है लेकिन विजय मेरे थ्रो को रोकने के लिए बाधा पहुंचा रहे हैं।
फील्ड अंपायर ने एंडरसन के अपील को मानते हुए तीसरे अंपायर को इसका फैसला लेने के लिए भेजा।
लेकिन तीसरे अंपायर ने इस अपील को नकार दिया.. गौतम गंभीर और शिखर धवन के टीम में वापसी में यह खिलाड़ी बना रोड़ा..
देखिए ये मजेदार वीडियो..