पाकिस्तान सरकार ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम को श्रीलंका भेजने के लिए तो हामी भर दी है लेकिन उन्होंने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और उनकी टीम मुश्किल में फंस गए हैं क्योंकि मैदान में न उतरकर, पाकिस्तान सिर्फ़ एक मैच नहीं छोड़ रहा है बल्कि वो असल में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज में पहुंचने का अपना रास्ता खुद ही खराब कर रहे हैं।

Advertisement

अगर पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ नहीं खेलती है तो भारत को ऑटोमैटिकली दो पॉइंट मिल जाएंगे, जबकि पाकिस्तान के पॉइंट ज़ीरो रहेंगे। क्योंकि हर टीम सिर्फ़ चार ग्रुप मैच खेलेगी, इसलिए पाकिस्तान अब ग्रुप स्टेज में ज़्यादा से ज़्यादा 6 पॉइंट ही हासिल कर सकता है। इतिहास में, 6 पॉइंट अक्सर क्वालिफिकेशन के लिए खतरे का ज़ोन होता है, जिससे टीमें अक्सर नेट रन रेट (NRR) पर निर्भर रहती हैं या उम्मीद करती हैं कि दूसरे मैचों के नतीजे उनके पक्ष में जाएं।

Advertisement

भारत के खिलाफ मैच को हार मान लेने के बाद, पाकिस्तान के बाकी तीन ग्रुप स्टेज मैच नीदरलैंड्स (7 फरवरी), यूएसए (10 फरवरी), और नामीबिया (18 फरवरी) के खिलाफ जीतने ज़रूरी हो गए हैं। इन मैचों में गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी लेकिन मान लीजिए अगर पाकिस्तानी टीम इन तीनों एसोसिएट देशों में से किसी भी एक मैच में हार गया तो उसके पास ज़्यादा से ज़्यादा 4 पॉइंट ही हासिल करने का मौका होगा और ये अंक पांच टीमों के ग्रुप में टॉप-टू में जगह बनाने के लिए कभी भी काफ़ी नहीं रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इतना ही नहीं, पाकिस्तान के लिए तनाव को और बढ़ाने वाली बात ये है कि फरवरी में कोलंबो का मौसम काफी बारिश वाला रहता है। अगर पाकिस्तान के बचे हुए तीन में से कोई भी मैच बारिश की वजह से रद्द होता है, तो उन्हें 2 की जगह सिर्फ 1 पॉइंट मिलेगा। एक मैच रद्द होने और भारत के बॉयकॉट से पाकिस्तान के पास ज़्यादा से ज़्यादा 5 पॉइंट होंगे, जिससे लगभग तय है कि नॉकआउट राउंड शुरू होने से पहले ही उनका टूर्नामेंट खत्म हो जाएगा। पाकिस्तान के लिए डराने वाली बात ये है कि पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच 7 फरवरी को होने वाले मैच के लिए 90 प्रतिशत बारिश का अनुमान जताया जा रहा है ऐसे में अगर ये मैच बारिश की भेंट चढ़ा तो समझिए पाकिस्तान का सुपर-8 का सपना धरा का धरा रह जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार