24 मई, लाहौर (CRICKETNMORE)। पाकिस्तान के क्लब क्रिकेट में एक खास कारनामा हुआ है। पाकिस्तान के शिकारपुर में आयोजित पीसीबी फजल महमूद इंटर क्लब क्रिकेट चैम्पियनशिप में 26 साल के युवा बल्लेबाज बिलाल इरशाद ने 50 ओवर वाले मैच में अकेले 175 गेंद पर  320 रन ठोक डाले। अपनी धमाकेदार पारी में बिलाल इरशाद ने 9 छक्के और 42 चौके जमाए।

Advertisement

बिलाल इरशाद ने  शहीद आलम बक्स क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए ये खास कमाल किया। बिलाल इरशाद ने अपने टीम मैट खिलाड़ी जाकिर हुसैन के साथ दूसरे विकेट के लिए 364 रन की साझेदारी की और 50 ओवर में 556 रन का लक्ष्य अल रेहमान सीसी क्लब क्रिकेट टीम के सामने रख दिया।

शहीद आलम बक्स क्रिकेट क्लब ने यह मैच 411 रन के अंतराल से जीत लिया। आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य क्लब के खिलाड़ियों को शामिल करना और पाकिस्तान  में घरेलू क्रिकेट को पुनर्जीवित करना है। इससे पहले ऐसा ही कमाल भारत के दिल्ली में हुआ था जब मोहित अहलावत ने 72 गेंद पर तीहरा शतक ठोक दिया था। 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार