नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (हि.स.) । अजहर अली और यूनिस खान के शानदार नाबाद शतकों की बदौलत पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अजहर अली ने नाबाद 101 और यूनिस खान ने नाबाद 111 रन बनाये। इन दोनों के शतकों की बदौलत पाकिस्तान ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर दो विकेट के नुकसान पर 304 रन बना लिये हैं।

Advertisement

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अहमद शहजाद और मोहमेमद हफीज ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दी। इन दोनों ने 17.5 ओवरों में पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े, लेकिन इसी स्कोर पर अहमद शहजाद 35 रन बनाकर नाथन लियोन के शिकार बने। लियोन ने शहजाद को पगबाधा आउट किया। शहजाद के आउट होने के बाद हफीज और अजहर अली ने पारी को आगे बढ़ाया। हफीज को 96 रनों के कुल स्कोर पर मिशेल जानशन ने हैडिन के हाथों कैच कराकर चलता किया। हफीज ने 45 रन बनाये। इसके बाद यूनिस और अजहर अली ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर दोनों बल्लेबाज शतक लगाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जानसन और लियोन ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार