Virat Kohli Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सामने 11 गेंदों पर सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि इस छोटी सी पारी के बावजूद विराट कोहली ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

Advertisement

टूटा एलेक्स हेल्स का महारिकॉर्ड: SRH Vs RCB मुकाबले में विराट कोहली भले ही 15 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए, लेकिन इसी बीच उन्होंने बेंगलुरु टीम के लिए वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 60 रनों की साझेदारी की। खास बात ये है कि अब विराट टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक बार 50 प्लस की पार्टनरशिप का हिस्सा रहने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।

Advertisement

विराट कोहली ने 211 बार ये कारनामा करके इतिहास रचा है और इंग्लिश खिलाड़ी एलेक्स हेल्स को पछाड़कर ये वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। बताते चलें कि इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में डेविड वॉर्नर, बाबर आज़म और क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी टॉप-5 में शामिल हैं।

T20 में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की साझेदारी करने वाले बल्लेबाज़

  • विराट कोहली - 211
  • एलेक्स हेल्स - 210
  • डेविड वॉर्नर - 200
  • बाबर आज़म - 196
  • क्रिस गेल - 191

SRH ने जीता मैच: IPL 2026 का 67वां मैच हैदराबाद के मैदान पर खेला गया था जहां मेजबान टीम SRH ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य स्कोर बोर्ड पर टांगा। उनके लिए ईशान किशन (46 गेंदों पर 79) ने सर्वाधिक रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कैप्टन रजत पाटीदार ने 39 गेंदों पर 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद RCB अपनी इनिंग के 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन ही जोड़ पाई। इस तरह SRH ने 55 रनों से ये मुकाबला जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार