लाहौर, 19 जून (CRICKETNMORE): पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर यासिर शाह ने रविवार को कहा कि वह इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले आस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न से सलाह ले रहे हैं। वार्न अपने करियर के दौरान इंग्लैंड में काफी सफल रहे थे और यासिर की कोशिश उनके अनुभव से सीखने की है। 

Advertisement

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने यासिर के हवाले से लिखा, "मैंने वार्न के वीडियो देखे हैं और उनसे बात भी की है क्योंकि इंग्लैंड में उनका रिकार्ड काफी अच्छा है।"

Advertisement

2015 में यासिर ने शारजाह में वार्न के साथ काम किया था। वार्न ने यासिर की तारीफ भी की थी। 

उन्होंने कहा था, "वह (यासिर) संभवता विश्व के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर हैं। जिस तरह से गेंद उनके हाथ से निकलती है वह शानदार है।"

हालांकि तीन महीने के प्रतिबंध के बाद यासिर के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा। ड्रग परिक्षण में असफल होने के कारण उन पर तीन महीनों का प्रतिबंध लगाया गया था। 

यासिर ने इस पर कहा, "टेस्ट क्रिकेट में सफल वापसी के लिए इंग्लैंड से बेहतर जगह नहीं हो सकती। मैं लार्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार हूं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं इंग्लैंड के बल्लेबाजों के खिलाफ उन्हीं के घर में गेंदबाजी करने के लिए तैयार हूं। यह बड़ी चुनौती होगी, लेकिन मुझे चुनौती पसंद है।"

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार