10 मई। पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलने को लेकर उत्साहित आयरलैंड के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड का मानना है कि यह मैच उनकी टीम के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा। आयरलैंड की टीम शुक्रवार से यहां मलाहिदे ग्राउंड पर पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाली है। इस मैच से आयरलैंड टेस्ट टीम के रूप में पहचान हासिल करेगी। 

Advertisement

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

पोर्टरफील्ड ने मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "शुक्रवार से हम टेस्ट में पदार्पण करने जा रहे हैं और यह हमारे लिए एक बहुत बड़ा अवसर होगा।" 

आयरलैंड की टीम इसी के साथ टेस्ट खेलने वाली 11वीं टीम बन जाएगी। इससे पहले, बांग्लादेश ने नवम्बर, 2000 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर पूर्ण सदस्यता हासिल की थी। आयरलैंड को 1993 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से मान्यता मिली थी। 

कप्तान ने कहा, "टीम के 11 खिलाड़ियों के लिए यह एक खास अवसर होने जा रहा है जो शुक्रवार से पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे। ये सभी खिलाड़ी भाग्यशाली होंगे। हम सबने अपने देश की जर्सी पहनी है लेकिन सफेद जर्सी में उतरना एक अलग ही अहसास होगा।" 

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा,"आयरलैंड के साथ ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेलना मेरे और मेरे टीम के लिए सम्मान की बात है। हमें पूरा उम्मीद है कि हर कोई इस मैच को देखेगा। उनके खिलाफ टेस्ट खेलना शानदार होगा।" 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार