कहते हैं कि दुनिया में सात लोग हैं जो आपके जैसे ही दिखते हैं। साथ ही, यह भी कहा जाता है कि बहुत दुर्लभ है आपके जैसे दिखने वाले उन 7 लोगों से मुलाकात करना। लेकिन, लगता है कि पाकिस्तान में फैंस ने भारत के उप-कप्तान रोहित शर्मा के हमशक्ल को ढूंढ निकाला है। रोहित शर्मा के हमशक्ल को पाकिस्तान में किसी जगह आलू बुखारे का शरबत पीते हुए देखा गया।

Advertisement

रोहित शर्मा के हमशक्ल के मीम्स ट्विटर पर वायरल हो रहे हैं। सिराज हसन नाम के शख्स ने रोहित के हमशक्ल की तस्वीर को पोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, 'किसने कहा कि पाकिस्तान इंटरनेशनल क्रिकेटरों के आने के लिए सुरक्षित नहीं है? स्टार भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा को रावलपिंडी के सदर में आलू बुखारा (बेर) के शरबत का आनंद लेते देखा।'

Advertisement

रोहित के हमशक्ल की इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'रोहित भाई कहीं पर भी मिलेंगे तो सिर्फ खाने-पीने की दुकान पर।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'गरीबों का रोहित शर्मा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह वहां पर यह सोचने के लिए गया है कि वो फिर से मुंबई इंडियंस की किस्मत कैसे बदलेगा।'

बता दें कि पाकिस्तानी फैंस न्यूजीलैंड के खिलाफ लंबे समय बाद अपने देश में ही लिमिटेड ओवर की सीरीज के लिए उत्सुक थे। लेकिन पाकिस्तानी फैंस के हाथ तब निरासा लगी जब सुरक्षा का हवाला देते हुए बिना कोई खेल खेले न्यूजीलैंड की टीम स्वदेश लौट गई। वहीं इंग्लैंड की टीम ने भी पाकिस्तान जाने से साफ मना कर दिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार