6 अप्रैल, पुणे (CRICKETNMORE)। आईपएल 2017 के दूसरे मैच में पुणे सुपरजाएंट टीम के नए कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। अपडेट्स मैच का यहां क्लिक करें-
Advertisement
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम यह खबर लिखे जाने तक 3 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। लेकिन आजके मैच में आईपीएल के इतिहास में एक खास रिकॉर्ड बना गया।
जब मुंबई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज के तौर पर पार्थिव पटेल और जोसेफ बटलर बल्लेबाजी करने आए तो आईपीएल में एक ऐसी घटना घटी जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था।
आईपीएल के क्रिकेट इतिहास में यह पहली दफा हुआ जब 2 विकेटकीपर ओपनर के तौर पर किसी मैच में बल्लेबाजी करने आए। आपको बता दें बटलर और पार्थिव पटेल विकेटकीपर हैं।