2 फरवरी,(CRICKETNMORE)। कप्तान फाफ डु प्लेसिस और रीजा हैंड्रिक्स के तूफानी अर्धशतक औऱ डेविड मिलर की शानदार फील्डिंग की बदौलत साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड में खेले गए पहले टी-20 मैच में पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 

Advertisement

जीत के लिए 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी।

आपको बता दें कि इस मैच में साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर ने अपनी फील्डिंग से कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।

डेविड मिलर ने पहले टी-20 में 3 कैच लपककर पाकिस्तान बल्लेबाजों की लुटिया डुबो दी। मिलर ने शोएब मलिक, अशिफ अली, इमाद वसीम का कैच लपककर मैच ऑफ द मैच का खिताब जीतने में सफल रहे।

डेविड मिलर ऐसे पांचवें खिलाड़ी हो गए हैं जिन्हें फील्डिंग के कारण मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार