पूर्व वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विंस्टन बेंजामिन (Winston Benjamin) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें वो सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से मदद की गुहार करते हुए नजर आ रहे थे। विंस्टन बेंजामिन युवा खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट से जुड़े सामान खरीदने के लिए मदद मांग रहे थे। विंस्टन बेंजामिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर की तरफ से इस वायरल वीडियो पर किसी तरह का कोई रिएक्शन या जवाब नहीं आया लेकिन, अब विंस्टन बेंजामिन की गुहार को किसी और ने सुन ली है। खेल का सामान बनाने वाली मशहूर कंपनी प्यूमा ने विंस्टन बेंजामिन की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। 

Advertisement

प्यूमा ने विंस्टन बेंजामिन की हरसंभव मदद करने का वादा करते हुए एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हमने आपको सुन लिया है विंस्टन। आइए इन बच्चों की मदद करें।' बता दें कि जाने माने खेल पत्रकार विमल कुमार ने विंस्टन बेंजामिन से जुड़ा वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था।

इस वीडियो में विंस्टन बेंजामिन ने दर्द बयां करते हुए कहा था, 'पहले शारजाह या अन्य देशों में कई देशों के क्रिकेटर चैरिटी मैच खेलेत थे। मुझे खुदके लिए कोई बेनेफिट नहीं चाहिए। मुझे 20 हजार अमेरिकी डॉलर नहीं चाहिए। मुझे 10-15 बल्ले भेज दें मुझे सिर्फ सामान चाहिए ताकि मैं युवाओं को ट्रेनिंग देता रहूं। मिस्टर तेंदुलकर क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं।'

बता दें कि विंस्टन बेंजामिन अपने टाइम के शानदार खिलाड़ी रहे हैं। 1987 से 1995 के बीच विंस्टन बेंजामिन ने अपने देश के लिए 21 टेस्ट और 85 वनडे खेले। विंस्टन बेंजामिन के नाम 161 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं। विंस्टन बेंजामिन ने भारत के खिलाफ 1987 में दिल्ली में अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार