पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आदेश के बाद विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दी है। रैना के फूफाजी, अशोक कुमार का निधन वारदात के दिन मौके पर ही हो गया था जबकि उनके बेटे कौशल को गंभीर चोटें आई थीं और सोमवार को उनका भी निधन हो गया।

Advertisement

अशोक कुमार की पत्नी यानी रैना की बुआ आशा रानी की हालत अभी भी गंभीर है।

Advertisement

डीजीपी दिनकर गुप्ता के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हमला एक अपराधी गैंग ने किया था जो आमतौर पर पंजाब-हिमाचल प्रदेश की सीमा पर अपने काम को अंजाम देती है। एसआईटी को हर संभव एंगल से जांच करने को कहा गया है।

अपराध नियंत्रण शाखा से भी एक विशेष टीम को बुलाया गया है जो 24 घंटे इस मामले की जांच करेगी।

समान तरह के अपराधों में शामिल रहे संदिग्ध अपराधियों को पकड़ने के लिए अंतरराज्यीय तलाशी अभियान चलाया और तकरीबन 35 लोग पुलिस की नजरों में हैं।

हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में से कुछ लोगों की संदिग्ध के तौर पर पहचान की गई है और उनके मोबाइल तथा वो लोग कहां थे इस बात की जांच की जा रही है।
पुलिस ने गुरदासपुर, तरण तारण और अमृतसर में स्थानीय पुलिस की मदद से रेड डाली हैं।

Advertisement

वहीं अशोक कुमार के साथ काम करने वाले छह मजदूरों से भी पूछताछ की जा रही है।

अपराध स्थल और आसपास की जगहों की जानकारी तकनीकी परीक्षण के लिए दे दी गई है ताकि संदिग्ध चीजों की जांच की जा सके। डीजीपी के मुताबिक, अपराध को अंजाम देने वाला एरिया, सेना और बीएसएफ के एरिया के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

अभी तक जांच में पता चला है कि लूटेरों की मंशा इस मकान के अलावा तीन अन्य मकानों में लूट डालने की थी।

Advertisement

इसी तरह के पुराने मामालों की जांच की जा रही है और पता किया जा रहा है कि उन मामलों के संदिग्ध लोग जेल में हैं या नहीं।

एसआईटी के बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया कि इसकी अध्यक्षता एसपीएस परमार आईजीपी बॉर्डर रेंज, अमृतसर कर रहे हैं जबकि, एसएसपी पठानकोट गुलनीत सिंह खुराना, एसपी इंन्वेस्टीगेशन पठानकोट प्रभजोत सिंह विर्क और डीएसपी धर कालन (पठानकोट), रवींद्र सिंह भी इसमें शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार