R Ashwin And Virat Kohli Hug Video: गाबा टेस्ट के दौरान भारतीय ड्रेसिंग रूम से रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और विराट कोहली (Virat Kohli) का एक बेहद इमोशनल वीडियो सामने आया। इस वीडियो में भारतीय टीम के ये दोनों ही दिग्गज ड्रेसिंग रूम में साथ बैठे नज़र आ रहे हैं। यहां अचानक से ही अश्विन अपने रिटायरमेंट का फैसला विराट कोहली के साथ शेयर करते हैं, जिसके बाद उनकी आंखें छलक उठती हैं।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स ने इस घटना का वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंड से साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अश्विन जैसे ही विराट से अपने रिटायरमेंट का प्लान साझा करते हैं वैसे ही विराट उन्हें गले लगा लेते हैं। इसके बाद वो एक दूसरे के कंधों पर हाथ रखकर बैठे जाते हैं। इसी बीच जब फिर उनके बीच बात शुरू होती है तो अश्विन की आंखें छलक जाती हैं, लेकिन वो यहां अपने इमोशन्स पर कंट्रोल करते हैं और अपनी आंखें पूरी तरह गिली नहीं होने देते।

Advertisement

गौरतलब है कि अश्विन का अचानक से इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहना चौंकाने वाला फैसला है। यही वजह है फैंस बेहद शॉक हैं। गाबा टेस्ट के बाद अश्विन कैप्टन रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे जहां पर ही उन्होंने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। हालांकि यहां भी उन्होंने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया और वो सिर्फ अपनी बात कहकर वहां से चले गए।

आपको बता दें कि अश्विन भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने देश के लिए अपने टेस्ट करियर में 537 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के लिए 116 वनडे और 65 टी20 मैच भी खेले हैं। भारत के लिए वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में अनिल कुबंले के बाद दूसरे नंबर पर हैं। वहीं वर्ल्ड में उनका रैंक टेस्ट क्रिकेट में विकेट चटकाने के मामले में नंबर-7 है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार