पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान रावलपिंडी में कागिसो रबाडा ने मैदान पर दर्शकों के साथ मस्ती भरे पल साझा किए। बॉउंड्री के पास फील्डिंग करते हुए उन्होंने हाथ उठाकर फैंस को चीयर करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस हल्के-फुल्के अंदाज ने दर्शकों को भी उत्साहित कर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी एनर्जी की जमकर तारीफ़ हुई।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के स्टार तेज़ गेंदबाज कागिसो रबाडा ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में बुधवार(22 अक्टूबर) को तीसरे दिन फैंस के साथ अपने अनोखे अंदाज से माहौल खुशनुमा कर दिया। बॉउंड्री के पास फील्डिंग करते हुए उन्होंने हाथ उठाकर फैंस को चीयर करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

Advertisement

रावलपिंडी के दर्शक भी उत्साह से जवाब देते दिखे, जिससे टेस्ट के तनावपूर्ण माहौल में एक हल्का-फुल्का और मनोरंजक क्षण पैदा हुआ। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो तेजी से वायरल हुए और फैंस ने रबाडा की एनर्जी और खेल भावना की जमकर तारीफ़ की।

VIDEO:

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं और कुल बढ़त 23 रन की हो गई है। बाबर आजम 49 और मोहम्मद रिजवान 16 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरी पारी में पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही और 16 रन के कुल स्कोर इमाम उल हक, शान मसूद और अब्दुल्ला शफीक आउट होकर पवेलियन लौट गए।  इसके बाद बाबर आजम(49*) और मोहम्मद रिजवा(16*) ने पारी को संभाला और 34 रन अहम साझेदारी हो चुकी है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका की तरफ से इस पारी में साइमन हार्मर ने 3 और रबाडा ने 1 विकेट लिया। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 404 रन बनाए थे, जिसमें रबाडा ने 71 रन की अहम पारी खेली थी। वहीं पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 333 रन बनाए थे और साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 71 रन की बढ़त मिली थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार