12 फरवरी (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार (13 फरवरी) को खेले जाने वाले पांचवें वनडे मैच से पहले बुरी खबर आई है। मौसम विभाग के अनुसार इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। 

Advertisement

खबरों के अनुसार पांचवें वनडे की शुरुआत से पहले बारिश होने की संभावना है और शाम के समय बादल छाये रह सकते हैं। 

Advertisement

बता दें कि जोहन्सबर्ग में खेले गए पिंक वनडे मैच के दौरान बाऱिश के कारण तीन बार मैच रुका था। इस मुकाबले में टॉस जीतकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और 35वें ओवर में भारत का स्कोर 200 के पार पहुंच गया था। इसके बाद बारिश ने मैच खलल डाला औऱ इसके बाद जब दोबारा मैच शुरु हुआ तो भारतीय पारी लड़खड़ा गई। टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 289 रन बनाए। एक बार फिर बारिश के कारण मैच रुका, जिसके बाद मैच 28 ओवर का हो गया और मेजबान साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 202 रन का टारगेट मिला। 

गौरतलब है कि भारत 6 मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार