विजयवाड़ा, 9 दिसम्बर | दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच में मध्य प्रदेश को परेशानी में डाल दिया है। दिल्ली ने तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक मध्य प्रदेश के 47 रनों पर ही दो विकेट चटका दिए हैं। मध्य प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए थे। वहीं दिल्ली ने अपनी पहली पारी में 405 रन बनाते हुए 67 रनों की बढ़त ले ली थी।  स्टम्प्स तक शुभम शर्मा 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। पुनीत दाते को खाता खोलना बाकी है। 

Advertisement

PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

दिल्ली ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 180 रनों के साथ की थी। दूसरे दिन 73 रनों पर नाबाद लौटने वाले चंदेला आठ रनों का इजाफा कर 81 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। नीतिश राणा (43) और कप्तान ऋषभ पंत (49) अपने अर्धशतक पूरे नहीं कर सके और मिहीर हिरवानी की लेग स्पिन में फंस कर आउट हो गए।  हिम्मत सिंह ने 71 रनों की पारी खेली। हिरवानी ने पांच विकेट अपने नाम किए।  PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

दिन के आखिरी सत्र मे अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी मध्यप्रदेश अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई और 10 के कुल स्कोर पर रजत पाटिदार (5) का विकेट खो दिया। अंकित दाने (16) रन आउट हो गए।  मध्य प्रदेश अभी भी दिल्ली से 20 रन पीछे है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार