India Probable Playing XI vs USA: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कैप्टेंसी वाली भारतीय क्रिकेट टीम (India Cricket Team) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में अपना पहला मुकाबला शनिवार, 07 फरवरी को यूएसए (IND vs USA) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे। 

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग करते नज़र आएंगे। भारत-साउथ अफ्रीका वॉर्म अप मुकाबले में कैप्टन SKY ने खुद ये कहा था कि ईशान टीम के लिए ओपनिंग करने वाले हैं। खास बात ये भी है कि इस वॉर्म-अप मैच में ईशान ने शानदार पारी खेली और सिर्फ 20 गेंदों पर 53 रन बनाए। इतना ही नहीं, इससे पहले भी ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4 मैचों में 53.75 की औसत से 215 रन ठोके थे।

Advertisement

27 साल के ईशान को सलामी बल्लेबाज़ी के अलावा विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी मिलनी तय है, ऐसे में संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने बीते समय में शर्मनाक प्रदर्शन किया है। भारत के लिए राहत की खबर ये है कि तिलक वर्मा फिट होकर टीम में वापस लौट चुके हैं और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी फॉर्म हासिल कर ली है। ऐसे में वो नंबर-3 और नंबर-4 की पॉजिशन को संभालेंगे।

इसके बाद टीम के मिडिल ऑर्डर को अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे जैसे ऑलराउंडर मजबूत करेंगे, वहीं फिनिशर के रोल के लिए रिंकू सिंह जिम्मेदारी संभालेंगे। बात करें अगर गेंदबाज़ों की तो अर्शधीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती की जगह पक्की है, वहीं जसप्रीत बुमराह बीमार होने के कारण ये मुकाबला मिस कर सकते हैं।

इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जोड़ने की संभावना है जिन्हें हर्षित राणा की रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में चुना गया है।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद। सिराज

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार