India vs USA Match Prediction, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला शनिवार, 07 फरवरी को भारत और यूएसए के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही टी20 इंटरनेशनल खेला गया है जो कि साल 2024 के वर्ल्ड कप में न्यूयॉर्क में हुआ था। इस मैच में भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में 111 रनों का लक्ष्य हासिल करके यूएसए को 7 विकेट से धूल चटाई थी।
IND vs USA, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 07 फरवरी 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
Wankhede Stadium, Mumbai Pitch Report
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम पहले रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। गौरतलब है कि इस मैदान पर अब तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 6 रन डिफेंड और 7 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां टी20 इंटरनेशनल में पहली इनिंग का औसत स्कोर 178 रन रहा है।
IND vs USA T20 Head To Head Record
कुल - 01
भारत - 01
यूएसए - 00
IND vs USA: Where to Watch?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।
IND vs USA: Player to Watch Out For
भारतीय की टीम से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, और वरुण चक्रवर्ती स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर यूएसए टीम की तो एंड्रीस गूस, संजय कृष्णमूर्ति और सौरभ नेत्रावलकर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
India vs USA 1st T20 Probable Playing XI
India Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती।
USA Probable Playing XI: एंड्रीस गूस, शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर।
India vs USA Today's Match Prediction
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला भारत की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
IND vs USA Match Prediction, T20 World Cup 2026, IND vs USA Pitch Report, Today's Match IND vs USA, IND vs USA Prediction, IND vs USA Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between India vs USA
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।