द हंड्रेड 2024 के 14वें मैच में वेल्श फायर का मुकाबला ट्रेंट रॉकेट्स से हुआ जिसे टॉम अबेल की कप्तानी वाली वेल्श फायर ने 4 रन से जीत लिया। इस मैच में वेल्श फायर के लिए पाकिस्तान के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हारिस रऊफ खेल रहे थे जबकि ट्रेंट रॉकेट्स के लिए अफगानिस्तान के स्टार राशिद खान खेल रहे थे और जब ये दोनों आमने-सामने आए तो राशिद खान रऊफ पर भारी पड़ते दिखे।

Advertisement

राशिद खान को बल्लेबाजी के दौरान कई तरह के अपरंपरागत शॉट्स लगाते हुए देखा जाता है और इस मैच में भी उन्होंने रऊफ को अतरंगी अंदाज़ में चौका दे मारा। रऊफ ने राशिद को बहुत तेज गति से फुल डिलीवरी फेंकी और राशिद ने शॉर्ट फाइन लेग पर एक गज़ब का शॉट मारकर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। उनके इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

राशिद के इस शॉट की टाइमिंग इतनी सही थी कि गेंद रॉकेट की तरह चौके के लिए चली गई। ये चौका मारने के बाद राशिद खान हारिस की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए दिखे। हालांकि, राशिद खान की टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। वेल्श फायर की टीम ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ 129 रनों के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करने में सफल रही। राशिद खान की टीम केवल 125/8 रन ही बना सकी और चार रन से मैच हार गई।

वेल्श फायर के लिए डेविड पेन ने बहुत प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 गेंदों पर केवल 18 रन दिए और दो विकेट भी अपने नाम किए। जबकि बल्ले से वेल्श फायर के लिए जॉनी बेयरस्टो हीरो बनकर सामने आए। बेयरस्टो ने 45 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली और दूसरे छोर से सहयोग ना मिलने के बावजूद अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्हें उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार