1 मई, बैंगलोर (CRICKETNMORE)। कमाल की गेंदबाजी परफॉर्मेंस के बल पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने मुंबई इंडियंस को 14रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2018 में टॉप 4 में जगह बनानें की उम्मीद को बड़ा झटका लगा है। अब हर मैच में मुंबई इडियंस की टीम को जीत जरूरी होगी।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के तरफ से हार्दिक पांड्या 50 ने रन बनाए तो वहीं क्रुणाल पांड्या (23) ने भी अच्छे हाथ दिखाए। आपको बता दें कि रोहित शर्मा और इशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन पहुंचे। 

Advertisement

आरसीबी के गेंदबाज उमेश यादव ने 2 विकेट चटकाए तो वहीं मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट चटकाए। अनुभवी टिम साउथी ने भी 2 विकेट चटकाए।

इससे पहले हरफनमौला हार्दिक पांड्या (3/28) की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के 11वें संस्करण के मैच में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट पर 167 रन पर रोक दिया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बेंगलोर के लिए ओपनर क्विंटन डी काक (7) और मनन वोहरा (45)ने पहले विकेट के लिए 4.6 ओवर में 38 रन की साझेदारी की।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार